Disadvantages Of Lemonade: नींबू पानी के ज्यादा सेवन से होती हैं 10 गंभीर समस्याएं

गर्मियों के मौसम में ड्रिंक्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आज के समय में अपना वजन कम करने की चाह रखने वाले लोग और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी लोग नींबू पानी का भरपूर सेवन करते हैं। नींबू पानी से शरीर को पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी मिलता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपको कई परेशानियों का शिकार बना सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। जिसकी ज्यादा मात्रा के शरीर में जाने से कई परेशानिया उत्पन्न होने लगती हैं, जो कि इस प्रकार हैं- 



1. नींबू पानी के ज्यादा सेवन से शरीर में एसिडिटी की समस्या होती है।


2. ज्यादा नींबू पानी पीने से पथरी (किडनी स्टोन) की समस्या हो जाती है। साथ ही गुर्दे और पित्ताशय की थैली में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं।


3. नींबू पानी के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। साथ ही डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है।


4. ज्यादा नींबू पानी पीने से सीने में जलन उत्पन्न हो सकती है।


5. नींबू पानी पीने से दांतों में सेंसिटिविटी यानी ठंडा गर्म लगने की समस्या हो जाती है।


6. नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।


7. पाचन क्रिया बिगड़ने से पेट खराब और पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं।


8. नींबू पानी का इस्तेमाल किसी बीमारी को दूर करने के लिए बिल्कुल ना करें।


9. नींबू पानी पीने से अगर आपको कोई समस्या महसूस होती है, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।


10. विटामिन सी की मात्रा को बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल उचित मात्रा में करना चाहिए।


नींबू पानी पीने के फायदे, नींबू पानी पीने के नुकसान, नींबू पानी से होने वाली समस्याएं, Disadvantages Of Lemonade, Advantages Of Lemonade, Nimbu Pani, Nimbu Pani Banefits, Health Tips, Health Tips Hindi